कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन की सभा में मंच पर जाने से पहले इंस्पेक्टर ने पूछा नाम तो आगबबूला हो गए विधायक जी- कहा पहचानते नही हो तुरंत करा देंगे ट्रांसफर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन की सभा में मंच पर जाने से पहले इंस्पेक्टर ने पूछा नाम तो आगबबूला हो गए विधायक जी- कहा पहचानते नही हो तुरंत करा देंगे ट्रांसफर
रांची/ हजारीबाग : बरही में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन की सभा में मंच पर जाने से पहले इंस्पेक्टर नाम क्या पूछा ,आगबबूला हो गए विधायक जी- कहा पहचानते नही हो तुरंत ट्रांसफर करा देंगे । दरअसल बरही विधायक उमाशंकर अकेला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन की सभा में मंच पर शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान लिस्ट के हिसाब से मंच पर भेज रहे सब इंस्पेक्टर बिपिन कुमार ने विधायक जी से पूछ दिया कि आप अपना परिचय दिजिये तभी जाने देंगे। इतना पूछना था कि विधायक आगबबूला हो गए उन्होंने इंस्पेक्टर से कहा कि तुम मुझे पहचानते नही हो तुरंत ट्रांसफर करवा देंगे। इतना सुनना था कि डयूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर हक्का बक्का रह गया । हो हल्ला होते देख कांग्रेसी नेता वहां तुरंत पहंुच गए और मामला शांत कराने की कोशिश करने लगे । हलांकि मामला शांत हुआ तबतक करीब 10 मिनट का समय लग गया । वहीं मंच पर मौजूद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नेता इस सोच मंे डूबे रहे कि आखिर यह शोर शराबा कहां से हो रहा है। हालांकि बाद में मामले की नजाकत को सभी लोगों ने समझा मगर तबतक बहुत देर हो चुकी थी। थोड़ी देर के लिए कांग्रेस नेताओं में खलबली मंच गई फिर मामला शांत होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।





