मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

रायगढ़ में औद्योगिक इकाइयों की सख्त निगरानी के लिए समिति गठित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायगढ़ में औद्योगिक इकाइयों की सख्त निगरानी के लिए समिति गठित

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जिले में संचालित औद्योगिक इकाइयों की नियमित जांच एवं मॉनीटरिंग के लिए अनुभाग स्तर पर संयुक्त समिति के गठन का आदेश जारी किया है।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जिले में संचालित छोटे एवं बड़े उद्योगों में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रमिकों के साथ-साथ अन्य जिलों एवं प्रांतों के श्रमिक कार्यरत हैं।गठित समिति का मुख्य उद्देश्य विभिन्न औद्योगिक गतिविधियों में संलग्न श्रमिकों के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रावधानों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही श्रमिकों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन तथा पर्यावरणीय मानकों के पालन की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।जारी आदेश के अनुसार, समिति में संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मुख्य महाप्रबंधक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के उप संचालक, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा नामित एक अपशिष्ट प्रबंधन विशेषज्ञ, संबंधित क्षेत्र के श्रम निरीक्षक तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारी शामिल रहेंगे। यह समिति औद्योगिक इकाइयों की प्रभावी मॉनीटरिंग, सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा श्रमिक हितों की रक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कलेक्टर ने कहा है कि प्रशासन श्रमिकों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।समिति समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाएगी तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें