लालपुर के इंटरनेशनल स्पा सेंटर में पुलिस की छापेमारी , थाइलैंड के तीन युवती समेत 14 लड़के -लड़कियां हिरासत में, आपत्तिजनक समान बरामद

लालपुर के इंटरनेशनल स्पा सेंटर में पुलिस की छापेमारी , थाइलैंड के तीन युवती समेत 14 लड़के -लड़कियां हिरासत में, आपत्तिजनक समान बरामद
रांची: रांची पुलिस ने जिस्मफरोशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लालपुर थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में की गई छापेमारी में थाइलैंड के तीन युवती समेत 14 लड़के लड़कियों को आपत्तिजनक स्थित में पकड़ा गया है। दरअसल रांची एससपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी वी रमन के नेतृव में पुलिस की टीम शनिवार की देर रात स्पा में पहुंची। बैंबू इंटरनेशनल स्पा सेंटर, सर्कुलर रोड के हरिओम टावर के सामने ली डिजायर कांप्लेक्स के चौथे तल्ले पर है। पुलिस के देखते ही स्पा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक स्थिति में 14 लड़के-लड़कियां पकड़े गए। साथ ही स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई हैं। रांची पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां मसाज सेंटर की आड़ में लंबे समय से सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था।
सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया की स्पा सेंटर की आड़ में लालपुर इलाके में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था। सूचना के आधार पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है। जिसमें कुल 14 लोग पकड़े गए हैं। इनमें से अधिकांश लड़कियां हैं। इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। लालपुर स्थित स्पा सेंटर से थाईलैंड की तीन लड़कियों को भी पकड़ा गया है। तीनों लड़कियां जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त थी। वहीं उनके अलावा दिल्ली की दो, पश्चिमी बंगाल की चार और वह एक स्थानीय लड़की को भी पकड़ा गया है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड से लड़कियों को बुलाकर उनसे रांची में जिस्म का धंधा करवाया जा रहा था।





