लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में जिला प्रशासन ने किया औचक निरीक्षण प्रशिक्षु आईएएस समेत 07 दंडाधिकारी व 150 पुलिस के जवान रहे मौजूद

*लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में जिला प्रशासन ने किया औचक निरीक्षण
प्रशिक्षु आईएएस समेत 07 दंडाधिकारी व 150 पुलिस के जवान रहे मौजूद
हजारीबाग। लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार में आज शनिवार को देर शाम प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा की अगुवाई में औचक निरीक्षण किया गया।
लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान देखते हुए जिला प्रशासन हर पहलुओं पर अपनी नजर बनाए हुए है। आज देर शाम केंद्रीय कारा के औचक निरीक्षण के क्रम में सदर एसडीएम शैलेश कुमार समेत 07 दंडाधिकारी एवं लगभग 150 पुलिस के जवान औचक निरीक्षण की कारवाई में मौजूद थे। यह निरीक्षण शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक चला।
इस औचक निरीक्षण की कार्रवाई में जिला प्रशासन की टीम ने केंद्रीय कारागार के अस्पताल, कैंटीन,बैरक व पंजी समेत अन्य जगहों का निरीक्षण किया।
आईएएस प्रोबेशनर ने निरीक्षण की कार्रवाई के उपरान्त बताया कि नियमित अंतराल में जेल का औचक निरीक्षण किया जाता है। जिला प्रशासन विधि व्यवस्था को लेकर हर बिंदुओं पर अपनी नजर रख रही है। उन्होंने बताया की इस निरीक्षण की कार्रवाई के दौरान कोई भी अतिगंभीर सामग्री प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव व विधि व्यवस्था संधारित करने को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी विभाग को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश प्राप्त है ताकि किसी प्रकार की घटना को रोका जा सके।
सदर एसडीओ ने बताया कि आज देर शाम औचक निरीक्षण की कार्रवाई की गई है। आगामी लोक सभा चुनाव को मद्देनजर कार्रवाई की गई है।





