लोकसभा चुनाव के बीच बिहार के जेलों में छापेमारी -लखीसराय व खगड़िया के मंडल कारा में मचा हड़कंप

लोकसभा चुनाव के बीच बिहार के जेलों में छापेमारी
-लखीसराय व खगड़िया के मंडल कारा में मचा हड़कंप
पटना।लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बिहार पुलिस अलर्ट मोड पर है।चुनाव शुरू होने से पहले से ही जगह-जगह पर छापेमारी अभियान और वाहनों की जांच वगैरह चल रही है। अपराधियों पर लगाम लगाने और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस अलग-अलग कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश के कई जेलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी है। बुधवार को लखीसराय मंडल कारा व खगड़िया समेत कई जिलों के जेलों में छापेमारी की गयी और कैदियों के वार्ड की जांच की गयी।





