मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:21 · नई दिल्ली संस्करण

खेल विकास को नई दिशा देने की पहल, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खेल विकास को नई दिशा देने की पहल, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मंगलवार को रायपुर स्थित होटल कोर्टयार्ड-बाय-मैरियट में आयोजित छत्तीसगढ़ के पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। कॉन्क्लेव में खेल प्रशासक, खेल विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट, नामचीन खिलाड़ी तथा विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

एक दिवसीय कॉन्क्लेव में खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं, वैज्ञानिक प्रशिक्षण, खेल अधोसंरचना के विकास तथा खेलों को नई दिशा देने के लिए दिनभर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कॉन्क्लेव के विभिन्न सत्रों में खेल प्रोत्साहन एवं प्रतिभा पहचान, विजन-2036 : भारत के अगले ओलंपिक चैंपियनों की तैयारी, खेलों के विकास के संभावित मार्ग, खेलों के विकास में खेल महासंघों एवं संघों की भूमिका, चोट से उत्कृष्टता तक : खेल विज्ञान की भूमिका, खेल अधोसंरचना, अकादमियों एवं ओलंपिक विजन में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप, खेलो इंडिया मिशन : एक खेल राष्ट्र का निर्माण तथा छत्तीसगढ़ की पदक रणनीति एवं राज्य खेल नीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें