मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

बोकारो में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बोकारो में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

बोकारो। जिले के बेरमो में बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मुठभेड़ बेरमो अनुमंडल के ऊपरघाट में हुई है।बेरमो अनुमंडल के नक्सल प्रभावित पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊपरघाट के बंशी एवं जरवा के जंगल में सुरक्षा बलों के जवानों की प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के साथ बुधवार अहले सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक महिला एवं एक पुरुष नक्सली को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली मंगलवार को चंद्रपुरा से पकड़े गए 15 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली रणविजय महतो की पत्नी बतायी जा रही है।बोकारो एसपी को सूचना मिली थी कि रणविजय महतो की गिरफ्तारी के बाद छह नक्सलियों का सशस्त्र दस्ता ऊपरघाट के जरवा एवं बंशी के जंगल में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस, सीआरपीएफ और जगुआर के जवानों के साथ बोकारो एसपी ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को देखकर नक्सलियों ने उनको निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया और देखते ही देखते दोनों ओर जमकर गोलीबारी शुरू हो गई।बताया जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ इस ऑपरेशन की कमान बोकारो एसपी स्वयं संभाल रहे हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जंगल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें