मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

इंडिगो ने खराब मौसम की वजह से आज पूरे नेटवर्क में 80 उड़ानें रद्द कर दीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इंडिगो ने खराब मौसम की वजह से आज पूरे नेटवर्क में 80 उड़ानें रद्द कर दीं

नई दिल्‍ली। देश के अधिकांश हिस्‍सों में घने कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी है। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है, जिसका असर नई दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) सहित कई अन्‍य एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित हुई है। घरेलू विमानन कंपनी इंडिगो ने सोमवार को विभिन्न हवाई अड्डों पर 'खराब मौसम' का हवाला देते हुए अपनी 80 उड़ानें रद्द कर दीं है।एयरलाइन की वेबसाइट के अनुसार मुंबई, बेंगलुरु, कोचीन, हैदराबाद, कोलकाता, अमृतसर, चंडीगढ़, जयपुर, देहरादून, इंदौर, पटना और भोपाल जैसे दूसरे एयरपोर्ट से आने-जाने वाली फ्लाइट्स भी रद्द कर दी गई हैं। दरअसल, सर्दियों और घने कोहरे की चादर ने भारत के आसमान पर अपना साया डाल दिया, जिससे इंडिगो को अपने घरेलू नेटवर्क पर 80 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं और हजारों यात्रियों के ट्रैवल प्लान खराब हो गए। इंडिगो ने कोहरे और शीतलहर के कारण यात्रा परामर्श जारी किया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि दिल्ली और उत्तरी भारत के कई एयरपोर्ट पर अभी भी कोहरे की स्थिति बनी हुई है और विजिबिलिटी में फिलाहल पूरी तरह सुधार नहीं हुआ है। इसके परिणामस्वरूप फ्लाइट मूवमेंट पर पहले हुआ असर दोपहर तक जारी रहने की संभावना है और कुछ देरी हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें