मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा -उड़ान भरने ही वाला था इंडिगो की फ्लाइट में ईंधन का होने लगा रिसाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा  -उड़ान भरने ही वाला था इंडिगो की फ्लाइट में ईंधन का होने लगा रिसाव

एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

-उड़ान भरने ही वाला था इंडिगो की फ्लाइट में ईंधन का होने लगा रिसाव

पटना।पटना एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले इंडिगो के विमान (संख्या 6ई-342) में खराबी आ गई और विमान के बाएं इंजन से ईंधन का रिसाव होने लगा। उड़ान से पहले एयरपोर्ट पर जांच के दौरान इसका पता चला। गनीमत है कि समय रहते गड़बड़ी सामने आने से इसका निदान हो सका वरना बड़ा हादसा हो सकता था।मिली जानकारी के मुताबिक़, विमान उड़ान भरने वाला था और यात्रियों की बोर्डिंग प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। लेकिन, रिसाव का पता चलते ही इसे तत्काल रोक दिया गया। इसके बाद इंडिगो के इंजीनियरों ने रिसाव को रोकने की कोशिश की। लेकिन, देर रात तक इसे ठीक नहीं किया जा सका। वहीं,यात्रियों को जैसे ही विमान में खराबी का पता चला, वे उग्र हो गए। यात्रियों ने टर्मिनल बिल्डिंग के भीतर जमकर हंगामा किया और दूसरे विमान से कोलकाता भेजने की मांग करने लगे। जिसके बाद सीआईएसएफ के जवानों की पहल और दूसरे विमान मंगाए जाने का भरोसा मिलने के बाद यात्री शांत हुए। फिलहाल इस विमान को पटना एयरपोर्ट पर ग्राउंडेड कर दिया गया है।उधर, कोलकाता से आए दूसरे विमान से भेजे गए यात्री विमानन कंपनी ने कोलकाता से दूसरा विमान मंगवाया। रात साढ़े ग्यारह बजे दूसरा विमान पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा जिससे रात 12.17 यात्री कोलकाता भेजे गए। पटना-कोलकाता विमान से कुल 181 यात्रियों को कोलकाता जाना था। कुल 181 यात्रियों में से आठ को कोलकाता पहुंचने के बाद बेंगलुरु जाना था। उन आठ यात्रियों को अहमदाबाद जा रहे इंडिगो के विमान से भेज दिया गया। अहमदाबाद से दूसरे विमान से उन्हें बेंगलुरु भेजा जाएगा। कुछ यात्री दिल्ली, मुंबई की फ्लाइट से भी रवाना किए गए। अंत में बचे 158 यात्रियों को कोलकाता से आए फेरी फ्लाइट से कोलकाता भेजा गया। इस वाकये की वजह से पटना एयपोर्ट पर घंटों अफरातफरी मची रही।आपको बताते चलें कि, इससे पहले मंगलवार को पुणे से पटना आने वाले इंडिगो के विमान 6ई 653 में भी उड़ान से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई। विमान को रनवे की ओर ले जाया जा रहा था तभी पायलट को तकनीकी खराबी का सिग्नल कॉकपिट में मिला। विमान को रनवे की ओर से पार्किंग में ले जाया गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद विमान की तकनीकी खराबी दुरुस्त की गई। इस वजह से यह विमान दो घंटे की देरी से रात 9.14 बजे पटना पहुंचा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें