मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाली 10 उड़ानों के मार्ग में बदलाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाली 10 उड़ानों के मार्ग में बदलाव

नई दिल्ली। इंडिगो और एयर इंडिया एयरलाइंस ने बुधवार को बाली के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। इन दोनों एयरलाइन कंपनियों ने इंडोनेशिया के द्वीप में ज्वालामुखी विस्फोट से राख के बादल छाने के कारण अपनी उड़ानें कैंसिल की हैं। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह कम दृश्यता के कारण विमान परिचालन प्रभावित हुआ।इंडिगो ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी एक बयान में कहा कि बाली में हाल ही में हुए ज्वालामुखी विस्फोट के कारण इस क्षेत्र से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, क्योंकि राख के बादल हवाई यात्रा को प्रभावित कर सकते हैं। इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत के एक सुदूर द्वीप में स्थित माउंट लेवोटोबी लाकी ज्वालामुखी इसी महीने फटा था, जिसके राख के बादल आसमान में छाए हुए हैं। ये बादल उड़ान संचालन के लिए खतरा बन सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप कई एयरलाइनों ने बाली के लिए अपनी सेवाएं रद्द कर दी हैं। एयरलाइन ने जारी बयान में कहा कि रिफंड पाने या वैकल्पिक उड़ान बुक करने के लिए, कृपया http://bit.ly/3ARdrd8 पर जाएं। आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद। इंडिगो एयरलाइन बेंगलुरु से बाली के लिए रोजाना अपनी उड़ानें संचालित करती है। दूसरी ओर एक आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एअर इंडिया ने अपनी बाली उड़ान रद्द कर दी है। यह दिल्ली से इंडोनेशियाई द्वीप के लिए रोजाना एक उड़ान संचालित करती है। यह सेवा विस्तारा द्वारा संचालित की जा रही थी, जिसका अब एअर इंडिया में विलय हो गया है। उल्‍लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आज सुबह कम दृश्यता के कारण विमान परिचालन प्रभावित हुआ। नई दिल्ली हवाईअड्डे पर आने वाली कम से कम दस उड़ानों के मार्गों में बदलाव किया गया, जबकि कई विमानों के परिचालन में देरी हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें