मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

'शतरंज में भारत की तरक्की जारी है', पीएम मोदी ने अर्जुन एरिगैसी को दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'शतरंज में भारत की तरक्की जारी है', पीएम मोदी ने अर्जुन एरिगैसी को दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले अर्जुन एरिगैसी को बधाई है। प्रधानमंत्री ने अर्जुन की प्रतिभा और खेल के प्रति उनके जुनून के लिए उनकी प्रशंसा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, "शतरंज में भारत की तरक्की जारी है। अर्जुन एरिगैसी को दोहा में फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। इससे पहले उन्होंने हाल ही में फिडे रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था। उनकी प्रतिभा, धैर्य और जुनून कमाल के हैं। उनकी सफलताएं हमारे युवाओं को प्रेरित करती रहेंगी।उन्हें मेरी शुभकामनाएं।"

अर्जुन एरिगैसी ने वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। अर्जुन को सेमीफाइनल में अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब्दुसत्तोरोव ने अर्जुन को 2.5-0.5 से हराया। एरिगैसी कार्लसन और अब्दुसत्तोरोव जैसे दिग्गजों को हराकर 13 गेम में 10 अंक लेकर एकमात्र लीडर बने थे। मंगलवार को छह राउंड में उन्होंने शानदार खेल दिखाया।

अर्जुन ने चार मैच जीते और दो ड्रॉ किए, और 15 अंक के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

सेमीफाइनल में एक समय 2021 वर्ल्ड रैपिड चैंपियन अब्दुसत्तोरोव और अर्जुन 13-13 अंक पर थे। उम्मीद की जा रही थी कि सोमवार को अब्दुसत्तोरोव को हराने वाले अर्जुन फिर जीत हासिल करेंगे, लेकिन वह पहले गेम में सफेद मोहरों के साथ बढ़त को भुना नहीं सके और 47 चालों में हार गए।

इससे पहले रविवार को एरिगैसी ने रैपिड में भी तीसरा स्थान हासिल किया था।

दो कांस्य पदक जीतना 22 साल के एरिगैसी के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि के साथ एरिगैसी विश्वनाथन आनंद के बाद वर्ल्ड ब्लिट्ज में 'ओपन कैटेगरी' में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।

दुनिया के नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने एक बार फिर अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और रिकॉर्ड नौवीं बार वर्ल्ड ब्लिट्ज खिताब अपने नाम किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें