मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

भारत के जॉब मार्केट में सितंबर में हुई 10 प्रतिशत की वृद्धि : रिपोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारत के जॉब मार्केट में सितंबर में सालाना आधार पर दोहरे अंक में वृद्धि हुई है, जिसमें फ्रेशर्स के साथ अनुभवी पेशेवरों की भर्तियां शामिल हैं। यह जानकारी बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

जॉब पोर्टल नौकरी की रिपोर्ट से पता चला है कि फ्रेशर्स की भर्ती में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है, जबकि 16 वर्ष से अधिक अनुभव वाले पेशेवरों की मांग सालाना आधार पर 13 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है।

महानगरों में भर्तियों को मुख्य रूप से हैदराबाद ने लीड किया, जहां सालाना आधार पर 15 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई, इसके बाद पुणे का स्थान रहा, जहां 13 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई।

सितंबर के महीने में भर्तियों में नॉन-आईटी सेक्टर का बोलवाला रहा। इंश्योरेंस 28 प्रतिशत, रियल एस्टेट 26 प्रतिशत, बीपीओ/आईटीईएस 24 प्रतिशत, एजुकेशन 22 प्रतिशत, हॉस्पिटैलिटी 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ शीर्ष पर थे। आईटी सेक्टर एक प्रतिशत की वृद्धि के साथ स्थिर था।

नौकरी के मुख्य व्यवसाय अधिकारी डॉ. पवन गोयल ने कहा, "सितंबर में 10 प्रतिशत की वृद्धि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के लिए एक ठोस उपलब्धि है, और इस तिमाही के दौरान व्हाइट-कॉलर नियुक्तियों में कुल मिलाकर 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इंश्योरेंस और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों ने पिछली तीन तिमाहियों में अपनी गति बनाए रखी है, जबकि नए कर्मचारियों की नियुक्तियों में भी सकारात्मक वृद्धि देखी जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सभी श्रेणियों में उच्च वेतन वाली भूमिकाओं की मांग देखी गई। सितंबर में 20 लाख रुपए प्रति वर्ष वेतन वाली भूमिकाओं में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। फ्रैशर्स की मांग में 41 प्रतिशत और मध्य स्तर की भूमिकाओं में 27 प्रतिशत और सीनियर (16 वर्ष से अधिक) भूमिकाओं में 19 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक उभरती हुई टेक्नोलॉजी की भूमिकाओं में सालाना आधार पर 85 प्रतिशत और एआई एवं एमएल से जुड़ी नौकरियों में सालाना आधार पर 61 प्रतिशत की बढ़त हुई है।

उभरते शहरों में बीपीओ/आईटीईएस सेक्टर में दोहरे अंकों में भर्तियों में वृद्धि देखी गई, जिसमें अहमदाबाद 82 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा, उसके बाद जयपुर (50 प्रतिशत) और बड़ौदा (19 प्रतिशत) का स्थान रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें