मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:44 · नई दिल्ली संस्करण

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में भारत की गेंदबाजी, अशोक शर्मा का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में भारत की गेंदबाजी, अशोक शर्मा का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू

हरारे। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मैं यहां पहली बार आया हूं, इसलिए मुझे नहीं पता कि पिच कैसा खेलेगी, लेकिन अभ्यास की पिच पर अच्छा-खासा बाउंस था। मुझे नहीं पता कि पिच कैसा खेलेगी, लेकिन उम्मीद है कि बाउंस मिलेगा। जिम्बाब्वे पिछले कुछ सालों से शानदार खेल रही है, खासकर विश्व कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा।

बल्लेबाज और गेंदबाज अपनी ताकत का सही इस्तेमाल कर रहे थे। यह कमाल का था। हम तीन तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ उतरेंगे।

भारत की तरफ से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा डेब्यू कर रहे हैं।

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह हरारे स्पोर्ट्स क्लब की आम विकेट है।

शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह ज्यादा देर तक रहेगी। इस विकेट पर काफी रन बन सकते हैं और उम्मीद है कि हम अच्छा स्कोर खड़ा कर पाएंगे। बांग्लादेश के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में बहुत सी अच्छी बातें रहीं। हमारे गेंदबाजों ने प्रदर्शन शानदार प्रदर्शन किया। बुलावायो में भी, थोड़ी धीमी पिच पर, हमारे टॉप तीन बल्लेबाजों ने ही ज्यादातर रन बनाए थे।

उम्मीद है कि निचले और मध्यक्रम के बल्लेबाज भी योगदान देंगे और रन बनाने की कोशिश करेंगे, और हमारे गेंदबाज इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे। मुझे पूरा यकीन है कि एक बहुत अच्छा मैच होगा। हम चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ उतर रहे हैं। न्यामहूरी अपना टी20 डेब्यू कर रहे हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव।

जिम्बाब्वे प्लेइंग इलेवन: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें