मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का लंदन के इंडिया हाउस में भव्य स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों पांच मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड मैं हैं। दोनों टीमों के बीच पहले टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसमें भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है। दोनों टीम के बीच चौथा टी20 मैच 9 जुलाई को खेला जाएगा। इस बीच हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम का लंदन के इंडिया हाउस में एक समारोह में भव्य स्वागत किया गया।मुख्य कोच अमोल मजूमदार के नेतृत्व में भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ शनिवार शाम को भारतीय उच्चायोग के प्रांगण में आयोजित समारोह में शामिल हुए। यूनाइटेड किंगडम में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने उनका स्वागत किया।हाई कमीशन ऑफ इंडिया इन लंदन ने रविवार ने 'एक्स' पर बताया कि कल (शनिवार) इंडिया हाउस में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने टीम का स्वागत किया और महिला क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने तथा युवा लड़कियों को प्रेरित करने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। ईसीबी क्रिकेट की प्रतिनिधि शिवानी ओबेरॉय, यूके की मंत्री सीमा मल्होत्रा और कोच अमोल मजूमदार ने भी इस अवसर पर बात रखी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उप उच्चायुक्त सुजीत जॉय घोष द्वारा संचालित एक हल्की-फुल्की बातचीत थी, जिसमें टीम के खिलाड़ी स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा और कोच अमोल मुजुमदार शामिल थे।बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियोभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) वुमेन ने इस कार्यक्रम को यादगार बताते हुए रविवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर वीडियो शेयर किया है। बीसीसीआई वुमेन ने लिखा कि टीम इंडिया के लिए एक यादगार शाम रही, जब लंदन में भारतीय उच्चायोग ने टीम को रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया। बीसीसीआई ने आगे बताया कि टीम इंडिया ने उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी को हस्ताक्षरित जर्सी भेंट की।

टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 427/6 रन पर घोषित की। इसी के साथ इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रन का मुश्किल लक्ष्य दिया। चौथे दिन के खेल तक इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम को यहां से जीत के लिए 536 रन की दरकार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें