मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम को खलेगी इन तीन दिग्गजों की कमी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। इस बार टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होने वाला है। बीसीसीआई इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा 19 या 20 अगस्त को कर सकती है। इस बार एशिया कप में भारतीय टीम तीन दिग्गज खिलाड़ियों कमी महसूस करेगी, जो इस फॉर्मेट में सर्वाधिक सफल रहे हैं।

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम पूर्व कप्तान विराट कोहली की कमी निश्चित रूप से महसूस करेगी। विराट कोहली टी20 फॉर्मेट में हुए एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट ने 2016 से 2022 के बीच 10 मैचों की 9 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए 429 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 122 है। कोहली टी20 से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में भारतीय टीम उनकी कमी इस बार महसूस करेगी।

भारतीय टीम एशिया कप में रोहित शर्मा की कमी भी महसूस करेगी। टी20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में रोहित तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। रोहित ने 2016 से 2022 के बीच 9 मैचों की 9 पारियों में 271 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 83 है। रोहित शर्मा ने भी टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। इसलिए वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

भारतीय टीम जिस तीसरे खिलाड़ी की कमी महसूस करेगी वह भुवनेश्वर कुमार। टी20 फॉर्मेट में एशिया कप में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भुवी के नाम है। 2016 से 2022 के बीच 6 मैचों में उन्होंने 13 विकेट लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट से संन्यास नहीं लिया है। लेकिन, नवंबर 2022 से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह, सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा की मौजूदगी में भुवनेश्वर की टीम में एशिया कप के लिए वापसी मुश्किल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें