मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम पर जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इस मुकाबले को 43 रन से हारने के साथ भारत ने 2-1 से सीरीज भी गंवा दी।

आईसीसी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, समय सीमा को ध्यान में रखते हुए भारत निर्धारित समय पर दो ओवर पीछे रहा, जिसके बाद एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी ने टीम इंडिया पर जुर्माना लगाया है।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने औपचारिक सुनवाई से बचते हुए, अपना अपराध स्वीकार कर लिया। ऐसे में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, खिलाड़ियों पर उनकी टीम की ओर से प्रत्येक ओवर कम फेंकने पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को 8 विकेट से जीता।

इसके बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा मैच 102 रन से अपने नाम किया।

सीरीज का तीसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसमें जमकर रन बरसे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 47.5 ओवरों में 412 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

टीम के लिए बेथ मूनी ने 75 गेंदों में 1 छक्के और 23 चौकों की मदद से 138 रन की पारी खेली, जबकि जॉर्जिया वोल ने 68 गेंदों में 14 चौकों के साथ 81 रन बनाए। इनके अलावा, एलिसे पेरी ने 72 गेंदों में 68 रन अपने खाते में जोड़े।

भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में भारतीय टीम 47 ओवरों में 369 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया की ओर से स्मृति मंधाना ने 63 गेंदों में 5 छक्कों और 17 चौकों की मदद से 125 रन बनाए, जबकि दीप्ति शर्मा ने 58 गेंदों में 72 रन अपने खाते में जोड़े। इनके अलावा, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 52 रन जुटाए।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से किम गार्थ ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जबकि मेगन शट्ट ने 2 विकेट अपने नाम किए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें