मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों को रेलवे ने दी राहत, 50 फीसदी घटाए गए किराये

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों को रेलवे ने दी राहत, 50 फीसदी घटाए गए किराये

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों को किराये में राहत दी है। पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों के टिकट की कीमतें 40 से 50 फीसदी तक घटाई गयी है। इसके बाद हर तेज ट्रेन में सफर करने वाले रेल यात्री को काफी राहत मिलेगी। यह फैसला आज से ही लागू माना जाएगा। रेलवे ने नोटिफिकेशन के जरिए इस निर्णय की सूचना सभी बुकिंग रिजर्वेशन सुपरवाइजर्स को दी गई है।नोटिफिकेशन के मुताबिक मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट ट्रेन और जीरो नंबर से शुरू होने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों का किराया 50 फीसदी तक घटा दिया गया है। साथ ही अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम एप पर भी किराए में बदलाव किए गए हैं। यह बदला हुआ किराया देशभर में उन सभी एक्सप्रेस स्पेशल और मेमू ट्रेन पर लागू होगा, जिन्हें पहले पैसेंजर ट्रेन कहा जाता था।रेलवे अधिकारियों के अनुसार पैसेंजर और मेमू ट्रेन के सेकंड क्लास का किराया कोविड 19 के बाद न्यूनतम 10 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया था। साथ ही पैसेंजर ट्रेन की बजाय एक्सप्रेस स्पेशल और मेमू/डेमू एक्सप्रेस का नाम दिया गया था। अब इस सिस्टम को खत्म कर दिया गया है।उल्लेखनीय है कि कोविड-19 लॉकडाउन के बाद शुरू की गई ट्रेन सर्विस में इन पैसेंजर ट्रेनों का किराया दोगुना कर दिया गया था। इसकी वजह यह थी कि ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन का दर्जा देकर चलाया जाता था। पैसेंजर ट्रेनों का किराया कम करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। पैसेंजर एसोसिएशन भी इस बढ़े हुए किराए के खिलाफ आवाज उठा रहे थे कि अब उन्हें अनावश्यक रूप से बढ़े हुए किराए का भुगतान करना पड़ रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें