मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:18 · नई दिल्ली संस्करण

​असम की कोयला खदान में फंसे खनिकों को बचाएगी नौसेना, टीम ने शुरू किया बचाव कार्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
​असम की कोयला खदान में फंसे खनिकों को बचाएगी नौसेना, टीम ने शुरू किया बचाव कार्य

नई दिल्ली।​ भारतीय ​नौसेना ने असम के दीमा हसाओ जिले के एक दूरदराज के औद्योगिक शहर ​उमरंगसो में फंसे खनिकों को बचाने में सहायता के लिए एक विशेष टीम को तैनात किया है। इस टीम में एक अधिकारी और ग्यारह नाविक हैं, जिसमें ​अत्यधिक प्रशिक्षित क्लीयरेंस डाइवर्स शामिल हैं​।​ यह टीम गहरे पानी में गोता लगाने और बचाव कार्यों में कुशल है​।नागरिक प्रशासन के अनुरोध पर तैनात की गई नौसेना की टीम इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील मिशन के लिए पूरी तरह से उपकरणों के साथ लैस है। टीम के पास खोज और बचाव के लिए गहरे पानी में गोता लगाने के उपकरण और पानी के नीचे रिमोट से संचालित वाहन (आरओवी) जैसे विशेष उपकरण हैं। यह प्रयास भारतीय सेना, एनडीआरएफ और स्थानीय नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर किया जा रहा है, ताकि तत्काल और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।भारतीय नौसेना की टीम ​को ​विशाखापट्टनम से 07 जनवरी को वायु​ सेना ​के एमआई-17​ हेलीकॉप्टर से ​घटनास्थल पर ​पहुंचाया गया है।​ गहन खोज और बचाव अभियान के साथ समय पर बचाव अभियान को सुविधाजनक बनाने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ नियमित रूप से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है।​ भारतीय नौसेना संकट के समय में त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो जीवन की रक्षा करने और आपात स्थि​तियों में राष्ट्र का समर्थन करने के अपने संकल्प को प्रदर्शित करता है।असम के ​उमरंगसो​ क्षेत्र की कोयला खदान में ​6 जनवरी को पानी भरने के कारण अनेक मजदूर फंस गए। प्रशासन ने घटना के तुरंत बाद राहत कार्य तेज कर दिए। खदान से 10 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया, ​लेकिन कम से कम 12 मजदूर के अभी तक फंसे होने की सूचना है।​ कोयला खदान से सेना की 21 पैरा टीम के गोताखोरों ने एक शव को बरामद किया है।​ बचाव कार्य के पहले दिन मंगलवार शाम को खराब मौसम और जलस्तर में वृद्धि के कारण अभियान को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा था। यह अभियान बुधवार सुबह नए सिरे से शुरू किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें