मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

अरब सागर में ईरानी जहाज अपहृत, भारत ने सोमलिया के समुद्री डाकुओं को खदेड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अरब सागर में ईरानी जहाज अपहृत, भारत ने सोमलिया के समुद्री डाकुओं को खदेड़ा

नई

दिल्ली, 29 जनवरी । अरब सागर में कोच्चि से 700 समुद्री मील दूर

पश्चिम में सोमालियाई समुद्री डाकुओं ने मछली पकड़ने वाले ईरानी जहाज एमवी

इमान का अपहरण कर लिया। जहाज पर सवार 17 क्रू सदस्यों और अपहृत मछुआरों को

बचाने के लिए भेजे गए भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने

सोमालिया के समुद्री डाकुओं को खदेड़ दिया है।

अरब सागर में कोच्चि

से 700 समुद्री मील पश्चिम में सोमालियाई समुद्री डाकुओं ने लगभग 17 क्रू

सदस्यों वाले ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज एमवी इमान को अपहृत कर लिया था।

भारतीय रक्षा अधिकारियों ने सोमवार को दोपहर में बताया कि अपहृत मछुआरों को

बचाने के लिए भारतीय युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा को भेजा गया। युद्धपोत ने

अपहृत इस जहाज को बचाने के लिए तत्काल ऑपरेशन शुरू किया।

रक्षा

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने मछली

पकड़ने वाले जहाज इमान को सोमालियाई समुद्री लुटेरों से सुरक्षित बचा लिया

है। समुद्री लुटेरों को निहत्था कर दिया गया है और सोमालिया की ओर बढ़ने

को कहा गया है। युद्धपोत पर मौजूद एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टरों ने अपहृत जहाज

को चारों ओर से घेर लिया था, ताकि उस पर मौजूद समुद्री डाकुओं को चेतावनी

दी जा सके। ईरानी जहाज को बचाने के बाद भारतीय युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा अब

इलाके से बाहर निकल गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें