मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जीत के साथ की यूरोप दौरे की शुरुआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

एंटवर्प,। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एंटवर्प में खेले गए दौरे

के पहले मैच में बेल्जियम को शूट आउट में 4-2 (तय समय तक 2-2 की बराबरी)

से हराकर जीत के साथ अपने यूरोप दौरे की शुरुआत की। भारत के लिए उप-कप्तान

शारदानंद तिवारी (3', 27') ने दो गोल किए।

भारतीय जूनियर

पुरुष हॉकी टीम ने खेल की शुरुआत में ही उप कप्तान शारदानंद तिवारी (3') के

पेनल्टी स्ट्रोक से बढ़त बना ली। भारत ने पहले क्वार्टर में अपनी लय

बरकरार रखी और शुरूआती क्वार्टर के अंत तक अपनी बढ़त बरकरार रखी।

दूसरे

क्वार्टर में शारदानंद तिवारी (27') ने एक और पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में

बदलकर भारतीय टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। मध्यांतर तक भारतीय टीम 2-0

से आगे रही।

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में बेल्जियम ने पेनल्टी

कॉर्नर को गोल में तब्दील कर अपना खाता खोला। तीसरे क्वार्टर के अंत में

स्कोर 2-1 रहा।

हालाँकि अंतिम क्वार्टर में भारत के पास एक गोल की

बढ़त थी, लेकिन बेल्जियम ने उन्हें ज्यादा राहत नहीं दी और उन पर दबाव बनाए

रखा। खेल के अंतिम मिनटों में बेल्जियम ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल

में बदलकर 2-2 से बराबरी कर ली। अंतिम हूटर बजने तक स्कोर 2-2 से बराबरी पर

रहा और खेल शूटआउट में चला गया।

गुरजोत सिंह, सौरभ आनंद कुशवाह,

दिलराज सिंह और मनमीत सिंह ने पेनल्टी शूट-आउट में भारतीय टीम के लिए गोल

किए, जबकि गोलकीपर प्रिंस दीप सिंह ने दो शानदार बचाव किए और पेनल्टी

शूट-आउट 4-2 से जीतकर अपने यूरोप दौरे की शुरुआत की।

भारतीय जूनियर पुरुष टीम अपना अगला मैच 22 मई को नीदरलैंड के ब्रेडा में बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें