मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय बस नेपाल की मार्स्यांगडी नदी में गिरी, 14 शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भारतीय बस नेपाल की मार्स्यांगडी नदी में गिरी, 14 शव बरामद

काठमांडू। गोरखपुर से नेपाल जा रही एक बस शुक्रवार को तनहूं के ऐनापहारा नामक स्थान से मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 14 बस यात्रियों के शव बरामद किये हैं। घटनास्थल से 16 घायल लोगों को बचाया गया है। बस नदी के किनारे फंसी हुई है। अभी भी बचाव कार्य जारी रहने से मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई गई है।कास्की पुलिस के प्रवक्ता और डीएसपी शैलेन्द्र थापा ने बताया कि भारत के गोरखपुर से 40 यात्री दो दिन पहले ही बस (यूपी-53 एफटी 7623) से पोखरा आये थे। यह सभी लोग पोखरा के माझेरी रिसॉर्ट में रुके थे। वे बुधवार और गुरुवार को रिसॉर्ट में रुके और शुक्रवार सुबह काठमांडू जाने के लिए बस से रवाना हु़ए थे।शुक्रवार सुबह पोखरा से काठमांडू जा रही यह बस तनहूं के ऐनापहारा नामक स्थान से मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। हादसा होने की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और नदी के किनारे फंसी बस से यात्रियों को निकालना शुरू किया।उन्होंने बताया कि बस में 40 यात्री सवार थे। दोपहर एक बजे तक 14 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। घटनास्थल से 16 लोगों को बचाया गया है। तनहूं के डीएसपी दीपक कुमार राय ने कहा कि बचाव कार्य जारी रहने से मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। उनके मुताबिक बस में ड्राइवर और सह चालक समेत 43 लोग सवार थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें