मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय सेना भर्ती: अविवाहित महिलाओं के लिए आवेदन का मौका, 21 अगस्त अंतिम तिथि

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारतीय सेना भर्ती: अविवाहित महिलाओं के लिए आवेदन का मौका, 21 अगस्त अंतिम तिथि

नई दिल्ली। भारतीय सेना में शामिल होने की इच्छा रखने वाली महिलाओं के हाथ से एक बेहतरीन मौका निकलने वाला है। दरअसल, इंडियन आर्मी ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम 125 कोर्स (अप्रैल 2027) के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन (नॉन-टेक) के लिए अविवाहित महिलाओं (जिनमें भारतीय सेना के जवानों के युद्ध में हताहत हुए आश्रित भी शामिल हैं) से कई पदों के लिए आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

एनसीसी महिलाओं के लिए भारतीय सेना की ओर से जारी रिक्तियों में सामान्य श्रेणी के 5 और केवल भारतीय सेना के जवानों के युद्ध में हताहत हुए कर्मियों के आश्रितों के लिए 1 पद शामिल हैं।

इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई के दोपहर 3 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहती हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर लें।

आवेदन करने वाली अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री और एनसीसी के ‘सी’ सर्टिफिकेट एग्जाम में कम से कम ‘बी’ ग्रेड होना चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस टेस्ट और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग के दौरान 56,100 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी मिलेंगे।

कैंडिडेट्स की प्री-कमीशन ट्रेनिंग अकादमी - ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई में होगी। ट्रेनिंग की अवधि अप्रैल 2027 से 49 हफ्ते की होगी।

वहीं, ट्रेनिंग के बाद कैंडिडेट्स का पद लेफ्टिनेंट का होगा और सीटीटी 17 से 18 लाख रुपए के बीच प्रति वर्ष होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें