मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

भारत दिसंबर में करेगा श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम की मेजबानी, जानिए किस दिन खेले जाएंगे मैच?

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारत दिसंबर में करेगा श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम की मेजबानी, जानिए किस दिन खेले जाएंगे मैच?

नई दिल्ली। भारत दिसंबर में टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की मेजबानी करेगा। दोनों देशों की महिलाएं 21-30 दिसंबर के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेंगी। इस सीरीज के शुरुआती दो मैच विशाखापत्तनम में खेले जाएंगे, जबकि शेष मैच तिरुवनंतपुरम में आयोजित होंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया के मुताबिक, भारत और श्रीलंका की टीमें 21 और 23 दिसंबर को सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेलेंगी। सीरीज के शेष तीन मैच 26, 28 और 30 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होंगे।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद अगले साल महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का चौथा एडिशन 9 जनवरी से 5 फरवरी के बीच नवी मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा। इसके बाद 15 फरवरी से 6 मार्च तक भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के मल्टी-फॉर्मेट टूर के लिए रवाना होगी।

भारत ने नवंबर की शुरुआत में अपना पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता है, जिसके बाद पहली बार भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ मुकाबलों के साथ अपना अंतरराष्ट्रीय सफर आगे बढ़ाएगी।

अगले साल 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। ऐसे में विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से इस सीरीज को अहम माना जा रहा है।

हाल ही में बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम के भारत दौरे को राजनीतिक तनाव के कारण टाल दिया गया था। इसके साथ ही भारत की पुरुष टीम का बांग्लादेश दौरा सितंबर 2026 तक टाल दिया गया।

इस स्लॉट को भरने के लिए दिसंबर में भारत-श्रीलंका की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज को रखा गया है।

भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच साल 2009 से अब तक 26 टी20 मुकाबले खेले गए, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। इस दौरान भारत ने 20 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि श्रीलंका ने 5 मैच जीते। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। भारतीय टीम इस सीरीज के दौरान भी अपना दबदबा बनाए रखना चाहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें