मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

भारत बनाम वेस्टइंडीज : जायसवाल ने लगाया 7वां टेस्ट शतक, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारत बनाम वेस्टइंडीज : जायसवाल ने लगाया 7वां टेस्ट शतक, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

नई दिल्ली। भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शतक जमाया। यह जायसवाल के टेस्ट करियर का 7वां शतक रहा। इसी के साथ जायसवाल ने दिग्गजों की लिस्ट में जगह बना ली है।

यशस्वी जायसवाल 24 साल की उम्र से पहले सर्वाधिक टेस्ट शतक जमाने वाले खिलाड़ियों में संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। जावेद मियांदाद, ग्रीम स्मिथ, एलेस्टेयर कुक और केन विलियमसन भी इस लिस्ट में सात-सात शतकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं।

इस लिस्ट में 23 वर्षीय जायसवाल से ऊपर डॉन ब्रैडमैन (12), सचिन तेंदुलकर (11) और गारफील्ड सोबर्स (9) ही हैं।

पहले दिन के दूसरे सेशन तक भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। मेजबान टीम ने 58 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 220 रन बना लिए हैं।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 58 रन जुटाए। केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद साई सुदर्शन मैदान पर उतरे। उन्होंने टी-ब्रेक तक यशस्वी जायसवाल के साथ 243 गेंदों में 162 रन जोड़े।

दूसरे सेशन की समाप्ति तक जायसवाल 162 गेंदों में 16 चौकों के साथ 111 रन बना चुके हैं, जबकि साई सुदर्शन ने 132 गेंदों में 11 चौकों के साथ 71 रन जुटाए हैं। वेस्टइंडीज की ओर से एकमात्र सफलता जोमेल वारिकन को मिली है।

भारतीय टीम सीरीज के पहले मैच को पारी और 140 रन से अपने नाम कर चुकी है।

पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने बल्ले के साथ गेंद से भी निराशाजनक प्रदर्शन किया था, जिसके देखते हुए इस सीरीज में भारत का पलड़ा मेहमान टीम के सामने बेहद मजबूत नजर आ रहा है।

इस मैच में दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत की प्लेइंग इलेवन : यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन : जॉन कैंपबेल, टैगेनारिन चंद्रपॉल, एलिक एथनाज, शाई होप, रोस्टन चेज (कप्तान), तेविन इमलाच (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खारी पियरे, एंडरसन फिलिप और जेडन सील्स।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें