मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट, फैंस को टीम इंडिया से क्लीन स्वीप की उम्मीद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट, फैंस को टीम इंडिया से क्लीन स्वीप की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार से अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो गई है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया इस मुकाबले को आसानी से अपने नाम करते हुए सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करेगी।

एक नन्हे फैन ने आईएएनएस से कहा, "मैं इस मैच को देखने के लिए सुबह 6 बजे ही उठ गया था।

मैं इस मैच को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि टीम इंडिया ही इस मुकाबले को जीतेगी। भारत सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करेगा।

एक अन्य फैन ने कहा, "भारत इस मुकाबले को तीन दिन में जीत सकता है। पिछले ही मैच में पता चल गया था कि वेस्टइंडीज को भारत के गेंदबाजों का सामना करने में कठिनाई हो रही थी।"

फैंस चाहते हैं कि दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम ज्यादा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का गवाह बने।

एक युवा फैन ने कहा, "इस मुकाबले को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साह है। हम चाहते हैं कि दिल्ली में और अधिक मैच हों, ताकि हमें भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले देखने का मौका मिले। भारत के सामने वेस्टइंडीज की टीम बेहद कमजोर नजर आ रही है। ये एकतरफा सीरीज होगी।"

एक अन्य फैन ने कहा, "जब भी दिल्ली में मैच होता है, हम उसे देखने स्टेडियम पहुंच जाते हैं। मैं विराट कोहली का फैन हूं, लेकिन आज इस मुकाबले में शुभमन गिल को सपोर्ट करने आया हूं।

मुझे उम्मीद है कि गिल शानदार बल्लेबाजी करेंगे।"

भारतीय टीम इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतरी है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम ने ब्रैंडन किंग और जोहान लेने के स्थान पर एंडरसन फिलिप और तेविन इमलाच को अंतिम एकादश में मौका दिया है।

टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच पारी और 140 रन से अपने नाम किया था। दूसरे मुकाबले में भी भारतीय क्रिकेट टीम से इसी प्रदर्शन की उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें