मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे : हेड टू हेड रिकॉर्ड में मेजबान मजबूत, जबकि राजकोट में प्रदर्शन निराशाजनक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे : हेड टू हेड रिकॉर्ड में मेजबान मजबूत, जबकि राजकोट में प्रदर्शन निराशाजनक

राजकोट। न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत के साथ सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। वहीं दूसरा मुकाबला बुधवार को गुजरात के राजकोट में खेला जाएगा।

दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड ने वनडे में अब तक 121 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारतीय टीम ने अब तक 63 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड की टीम को 50 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, सात मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है।

अगर घर में जीत की बात करें तो इसमें भी भारतीय टीम आगे है। टीम इंडिया ने 31 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड को 26 मैचों में जीत मिली है। वहीं विदेशी धरती पर टीम इंडिया को 14, जबकि कीवी टीम को 8 मैचों में जीत मिली है।

इसके अलावा तटस्थ (न्यूट्रल) जगह पर दोनों टीमों में कांटे की टक्कर है। भारत ने 17, जबकि न्यूजीलैंड ने 16 वनडे मैचों में जीत दर्ज की है।

वहीं, अगर राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में भारत के रिकॉर्ड की बात करें तो यह कुछ खास अच्छा नहीं है।

दरअसल, राजकोट में 4 वनडे मैच खेले हैं। इसमें तीन में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है।

भारतीय टीम ने इस स्टेडियम में पहला वनडे 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इंग्लैंड 9 रन से विजयी रही थी। 2015 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना दूसरा वनडे खेला था। दक्षिण अफ्रीका 18 रन से जीती थी। 2020 में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ था। भारतीय टीम इस मैच में 36 रन से विजयी रही थी।

इस स्टेडियम में 27 सितंबर 2023 को टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी वनडे खेला था और इसमें उसे 66 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसे में 4 मैचों में 3 हार टीम इंडिया की परेशानी बढ़ाने वाली है। तीनों बार भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही, जबकि एकमात्र मैच में जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए मिली थी।

राजकोट वनडे दोपहर 1.30 से खेला जाएगा। टॉस 1 बजे होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें