मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

भारत-इंग्लैंड का निर्णायक टी20, नंबर-1 बनने की टक्कर

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
भारत-इंग्लैंड का निर्णायक टी20, नंबर-1 बनने की टक्कर

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार को साउथैम्पटन के द रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के सामने आईसीसी रैंकिंग में विश्व की नंबर एक टी20 टीम बने रहने की चुनौती होगी।

पांचवें टी20 में अगर इंग्लैंड भारत को हराने में सफल रहता है, तो इंग्लैंड टी20 में दुनिया की नंबर वन टीम बन जाएगी। हैरी ब्रूक की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड सीरीज में पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।

भारतीय टीम शनिवार को सम्मान की लड़ाई लड़ने और नंबर एक की अपनी कुर्सी को बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।

वैभव सूर्यवंशी तीन मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं, जबकि अभिषेक शर्मा का बल्ला पिछले दो मुकाबलों से खामोश रहा है। ईशान किशन इस सीरीज में रनों के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं।

वहीं, तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने भी फ्लॉप रहे हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर ने जरूर चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 49 गेंदों में 80 रनों की दमदार पारी खेली थी। भारतीय तेज गेंदबाज भी इस सीरीज में बेरंग नजर आए हैं।

अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा रनों पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा भी कोई खास छाप नहीं छोड़ सके हैं। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल का प्रदर्शन भी संतोषजनक नहीं रहा है।

दूसरी ओर, इंग्लैंड के लिए इस टी20 सीरीज में सब कुछ सही घटा है। बल्लेबाजी में फिल साल्ट अच्छी लय में दिखाई दिए हैं। वहीं, कप्तान हैरी ब्रूक ने चौथे टी20 मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 35 गेंदों में 79 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।

जैकब बेथेल और टॉम बैंटन भी अच्छी लय में दिखाई दिए हैं। सैम करन ने भी जरूरत पड़ने पर बल्ले से अहम योगदान दिया है। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और टंग नई गेंद से कारगर साबित हुए हैं।

आर्चर ने खासतौर पर भारतीय बल्लेबाजों को इंग्लिश कंडिशंस में खासा परेशान किया है।

साउथैम्पटन के द रोज बाउल मैदान में आमतौर पर बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है।

पिच में बढ़िया बाउंस होने की वजह से गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है। इस ग्राउंड पर पहली पारी का औसतन स्कोर 166 रन रहा है, जबकि दूसरी इनिंग का औसत स्कोर 138 रन है।

टॉस भी इस मैदान पर काफी अहम भूमिका निभा सकता है।

24 मुकाबलों में से यहां पर 16 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है, जबकि रनों का पीछा करने वाली टीम ने 8 मैच जीते हैं।

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, साउथैम्पटन में शनिवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। बारिश होने की आशंका न के बराबर है और फैंस को 40 ओवर का पूरा रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

भारतीय टीम का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

इंग्लैंड टीम का स्क्वॉड: हैरी ब्रूक, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें