मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों से भी बाहर हुए विराट कोहली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 10 फरवरी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने

इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों के लिये शनिवार को भारतीय

क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली व्यक्तिगत

कारणों से बाकी बचे तीन मैचों से भी बाहर हो गए हैं।

कोहली पहले दो

मैचों में भी टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं,रवींद्र जडेजा और केएल राहुल की

भागीदारी बीसीसीआई मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी मिलने के बाद ही निश्चित

होगी।

तीसरा टेस्ट 15 फरवरी, 2024 को राजकोट में शुरू होगा, जबकि

चौथा टेस्ट 23 फरवरी, 2024 से रांची में शुरू होगा। सीरीज का पांचवां और

अंतिम टेस्ट 07 मार्च, 2024 से धर्मशाला में खेला जाएगा।

बता दें कि 5 मैचों की टेस्ट श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम-

रोहित

शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल,

केएल राहुल*, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत

(विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर,

कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें