मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर वनडे मैच के लिए ट्रैफिक अलर्ट जारी, तीन दिसंबर को बदल जाएगा नया रायपुर का रूट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रायपुर वनडे मैच के लिए ट्रैफिक अलर्ट जारी, तीन दिसंबर को बदल जाएगा नया रायपुर का रूट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें सोमवार को रांची से एक ही चार्टर्ड फ्लाइट से रायपुर पहुंचीं। रोमांचक वनडे मुकाबले के लिए पुलिस ने साेमवार की देर शाम काे खास ट्रैफिक प्लान जारी किया है। राज्य के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने मार्ग और पार्किंग की विस्तृत व्यवस्था निर्धारित की है।रायपुर शहर से स्टेडियम जाने का मार्गरायपुर शहर के दर्शक तेलीबांधा थाना तिराहा से होते हुए एनएच-53, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज, नया रायपुर मार्ग, चीचा स्टेडियम तिराहा से सांई अस्पताल रोड होकर ️सांई अस्पताल पार्किंग सेंध तालाब पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे और पैदल स्टेडियम पहुंचेंगे।बिलासपुर की ओर से आने वाले दर्शकबिलासपुर–रायपुर मार्ग से धनेली नाला , रिंग रोड-3 , विधानसभा चौक , राजू ढाबा जंक्शन , एनएच-53 , मंदिर हसौद और नवागांव से आने वाले दर्शक स्टेडियम टर्निंग परसदा पार्किंग (ईस्ट), कोसा पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।बलौदाबाजार–खरोरा मार्ग के दर्शकखरोरा–बलौदाबाजार मार्ग → विधानसभा ओवरब्रिज चौक → रिंग रोड-3 → विधानसभा चौक → राजू ढाबा जंक्शन → एनएच-53 → मंदिर हसौद → नवागांव → स्टेडियम टर्निंग से आने वाले दर्शक परसदा एवं कोसा पार्किंग में वाहन पार्किंग करेंगे।धमतरी–जगदलपुर मार्ग के दर्शकअभनपुर → केन्द्री → उपरवारा → मंत्रालय (डीडीयू) चौक → कोटराभांठा चौक → सेंध तालाबसांई अस्पताल पार्किंग / सेंध तालाब पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।दुर्ग–भिलाई मार्ग के दर्शकटाटीबंध → रिंग रोड-1 → पचपेड़ी नाका → तेलीबांधा तिराहा → NH-53 → सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर मार्ग → स्टेडियम तिराहा → सांई अस्पताल रोड से आने वाले दर्शक ️ सांई अस्पताल और सेंध तालाब में पार्किंग करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें