मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

एलन मस्क ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की वकालत की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एलन मस्क ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की वकालत की

नई

दिल्ली, 23 जनवरी । विश्व के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने संयुक्त

राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की वकालत की है।

उन्होंने कहा है कि सुरक्षा परिषद में सबसे बड़ी आबादी वाला देश होने के

नाते भारत को जगह मिलनी ही चाहिए।

एलन मस्क ने एक्स हैंडल

पर कहा है कि कुछ बिंदुओं पर विश्व की सबसे बड़ी संस्था संयुक्त राष्ट्र

में बदलाव करने की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सबसे

बड़ी आबादी वाला देश होने के नाते भारत को जगह मिलनी ही चाहिए। ऐसा नहीं

किया जाना बेतुका है। उन्होंने यूएन प्रमुख एंटोनियो गुटरेस के ट्वीट को

साझा कर अपना मत रखा है। टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने कहा कि अफ्रीका के लिए

भी सामूहिक रूप से एक सीट होनी चाहिए।

दरअसल गुटरेस ने कहा था कि

अफ्रीका का नेतृत्व करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी)

में कोई भी नहीं है। इसी के जवाब में मस्क ने ये पोस्ट किया है। उल्लेखनीय

है कि राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद में फिलहाल पांच देश-अमेरिका, ब्रिटेन,

चीन, फ्रांस और रूस स्थायी सदस्य के रूप में शामिल हैं। इसकी स्थापना 24

अक्टूबर 1945 को हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें