मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

वनडे में भारत ने हारा लगातार 18वां टॉस, जानिए कब मिली थी आखिरी जीत?

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वनडे में भारत ने हारा लगातार 18वां टॉस, जानिए कब मिली थी आखिरी जीत?

सिडनी। भारत ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में टॉस गंवाया। इसी के साथ टीम इंडिया ने लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने का अपना अनचाहा रिकॉर्ड 18 के आंकड़े तक पहुंचा दिया है।

भारतीय टीम आखिरी बार 15 नवंबर 2023 को वनडे फॉर्मेट में टॉस जीती थी। टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के विरुद्ध टॉस जीता था।

इसके बाद 19 नवंबर को टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में टॉस हारा।

दिसंबर 2023 में खेले गए तीनों मुकाबले में भारत ने टॉस गंवाया। साल 2024 में भारत ने सिर्फ तीन वनडे मैच खेले। श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया ने मेजबान टीम के खिलाफ सीरीज के तीनों मुकाबलों में टॉस गंवाने के साथ सीरीज भी गंवा दी।

भारत ने साल 2025 में अब तक कुल 11 मैच खेले हैं। इस दौरान भारत ने इंग्लैंड के विरुद्ध 3 मुकाबले, बांग्लादेश के खिलाफ 1 मैच, पाकिस्तान के खिलाफ 1 मैच, न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैच और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मुकाबलों में टॉस गंवा दिए हैं।

भले ही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के शुरुआती दो मैच गंवा चुकी है, लेकिन उसके पास अंतिम मुकाबले को जीतकर सम्मान बचाने का मौका है।

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया दो बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है। भारतीय टीम में अर्शदीप सिंह और नीतीश रेड्डी के स्थान पर कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम में जेवियर बार्टलेट के स्थान पर नाथन एलिस की वापसी हुई है।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में जमकर रन देखने को मिल सकते हैं। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की आशंका नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से गंवाया, जिसके बाद एडिलेड में उसे 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें