मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

भारत में अलग-अलग यूजर सेक्टर में एआई तकनीकों को अपनाने की तेजी से बढ़ रही प्रक्रिया : सीसीआई स्टडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारत में अलग-अलग यूजर सेक्टर में एआई तकनीकों को अपनाने की तेजी से बढ़ रही प्रक्रिया : सीसीआई स्टडी

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की एक नई स्टडी के अनुसार, भारत में अलग-अलग यूजर सेक्टर में एआई तकनीकों को अपनाने की प्रक्रिया तेजी से बढ़ रही है, जिससे प्रतिस्पर्धा की गतिशीलता, बिजनेस ऑपरेशन और नियामक प्रतिक्रिया में बदलाव आ रहा है।

स्टडी में कहा गया है कि एआई एफिशिएंसी, इनोवेशन और कंज्यूमर एक्सपीरियंस में लाभ प्रदान करता है, लेकिन कुछ उभरते हुए मुद्दे भी हैं, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिस्पर्धा को प्रभावित कर सकते हैं और इसकी पूरी क्षमता के उपयोग में बाधा डाल सकते हैं।

रिपोर्ट में इन सभी पहलुओं की विस्तार से जांच की गई है। साथ ही एआई के तेजी से होते विकास के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए भारत और अन्य देशों में कानूनी और रेगुलेटरी फ्रेमवर्क के विकास की समीक्षा भी की गई है।

मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट सोसाइटी (एमडीआईएस) के माध्यम से तैयार की गई 'मार्केट स्टडी ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड कम्पटीशन' शीर्षक वाली इस रिपोर्ट का उद्देश्य एआई मार्केट और इकोसिस्टम को समझना, उभरते और संभावित प्रतिस्पर्धा संबंधी मुद्दों की पहचान करना और एआई सिस्टम को नियंत्रित करने वाले मौजूदा और विकसित होते रेगुलेटरी फ्रेमवर्क की समीक्षा करना था।

स्टडी में विभिन्न उद्देश्यों की गहन और समग्र समझ प्रदान करने के लिए लिटरेचर रिव्यू, डेटाबेस विश्लेषण, सेमी-स्ट्रक्चर और स्ट्रक्चर्ड इंटरव्यू और हितधारक सर्वे सहित सेकेंडरी और प्राइमरी दोनों रिसर्च विधियों का उपयोग किया गया।

सीसीआई ने कहा, "इस स्टडी से एआई इकोसिस्टम के स्ट्रक्चर, मार्केट ट्रेंड्स, यूजर इंडस्ट्रीज में एआई एप्लीकेशन, एआई इंडस्ट्री और यूजर इंडस्ट्री में संभावित प्रतिस्पर्धा से जुड़े मुद्दों पर यूजफुल इनसाइट और जानकारी एकत्र करने में मदद मिली है।"

भारत में एक प्रतिस्पर्धी एआई इकोसिस्टम के विकास को बढ़ावा देने, एआई-ड्रिवन प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रथाओं को रोकने और उपभोक्ता कल्याण की रक्षा के लिए रिपोर्ट में कुछ उपायों का प्रस्ताव किया गया है।

इस संबंध में, सीसीआई संबंधित हितधारकों के सहयोग से एआई और रेगुलेटरी मुद्दों पर एक सम्मेलन आयोजित करेगा; 'एआई और प्रतिस्पर्धा अनुपालन' पर केंद्रित एडवोकेसी वर्कशॉप का आयोजन करेगा; अपनी तकनीकी क्षमताओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगा; एआई पर विशेष ध्यान देने के साथ डिजिटल मार्केट से जुड़े मामलों पर विशेषज्ञता प्रदान करने के लिए एक थिंक टैंक स्थापित करेगा; इंटर-रेगुलेटरी कॉर्डिनेशन को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाएगा और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा प्राधिकरणों और बहुपक्षीय प्रतिस्पर्धा प्लेटफार्मों के साथ जुड़ेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें