मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

इंडिया-एआई इंपैक्ट समिट के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'वैश्विक विकास में अहम योगदान दे रहा भारत'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इंडिया-एआई इंपैक्ट समिट के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'वैश्विक विकास में अहम योगदान दे रहा भारत'

नई दिल्ली। नई दिल्ली में सोमवार से चार दिवसीय 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' की शुरुआत होगी, जिसमें दुनियाभर के दिग्गज हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्व करते हुए कहा कि इससे हमारे देश के युवाओं के सामर्थ्य का पता चलता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के लिए दुनियाभर से लोग भारत आ रहे हैं। इससे हमारे देश के युवाओं के सामर्थ्य का भी पता चलता है। यह अवसर इस बात का भी प्रमाण है कि हमारा देश विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में अहम योगदान दे रहा है।"

पीएम मोदी ने संस्कृति सुभाषित भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "दाने तपसि शौचं च विज्ञानं विनये नये। विस्मयो न हि कर्तव्यो बहुरत्ना वसुन्धरा।।

सुभाषित में कहा गया है, "दान, तप, शौर्य, विज्ञान, विनय और नेतृत्व के संसार में सदैव उत्कृष्ट से उत्कृष्टतर उदाहरण प्राप्त हो जाते हैं, क्योंकि यह पृथ्वी अनेक अनमोल रत्नों से भरी है। अतः विज्ञान व प्रविधि आदि के क्षेत्रों में नित नए आविष्कारों तथा नवाचारों पर किसी को विस्मय नहीं होना चाहिए।"

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी सोमवार शाम 5 बजे दिल्ली के भारत मंडपम में 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' का उद्घाटन करेंगे।

यह आयोजन 16 से 20 फरवरी तक किया जाएगा।

'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' किसी भी विकासशील देश में आयोजित पहला वैश्विक कृत्रिम मेधा शिखर सम्मेलन है। इसमें सात चक्रों या कार्य समूहों के माध्यम से 100 से ज्यादा देश शामिल हो रहे हैं। यह जिम्मेदार और समावेशी एआई को आकार देने में व्यापक वैश्विक भागीदारी को प्रतिबिंबित करता है। यह शिखर सम्मेलन तीन सूत्रों, 'जन, पृथ्वी और प्रगति' पर आधारित है जो एआई पर वैश्विक सहयोग के लिए बुनियादी सिद्धांतों को परिभाषित करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें