23 फरवरी से रांची में भारत- इंग्लैंड टेस्ट मैच का होगा आयोजन बीसीसीआई और ईसीबी अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
रांची: 23 फरवरी से रांची में इंडिया- इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट मैच खेला जाना है। इसके लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के तीन और बीसीसीआई के एक सदस्यीय टीम ने मैच के लिए जेएससीए स्टेडियम के ग्राउंड ,पिच ,प्रैक्टिस पिच,डैशिंग रुम का जायजा लिया। साथ ही जिम ,इंडोर क्रिकेट फैसिलिटी सुरक्षा के मानदंडों का भी निरीक्षण किया गया। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के सदस्यों का विशेष ध्यान मैच के विकेट पर था। स्टेडियम के साथ- साथ टीम के रुकने के लिए निर्धारित रेडिसन ब्लू होटल का भी उनके द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्टेडियम की सुविधाओं और व्यवस्था से निरीक्षण टीम संतुष्ट रही और प्रसन्नता जताई।





