मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच 23 से, टिकटों की ऑफलाइन बिक्री 20 से

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

19 फ़रवरी । रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए)

स्टेडियम में 23 से 27 फरवरी तक भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट खेला

जाएगा, जिसके लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री 16 फरवरी से शुरू हो गई है। वहीं

टिकटों की ऑफलाइन बिक्री 20 फरवरी से शुरू होगी। ऑनलाइन खरीदे गए टिकट 20

फरवरी को सुबह 9:30 बजे से स्टेडियम के पश्चिमी गेट पर जाकर भौतिक रूप में

लेना होगा। मैच के दिन स्टेडियम में प्रवेश के लिए भौतिक रूप से टिकट

अनिवार्य होगा। एक व्यक्ति अधिकतम छह टिकट खरीद सकता है और काउंटर से टिकट

लेते समय उसी व्यक्ति का फोटो पहचान पत्र जरूरी है, जिसने टिकट बुक किया

है।

वहीं ऑफलाइन टिकट पश्चिमी गेट पर बने टिकट काउंटर पर 20 से 22

फरवरी तक सुबह 9.30 बजे से दोपहर एक बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम 4.30

बजे तक उपलब्ध होंगे, जिसमें चार काउंटर चालू होंगे। 23 से 27 फरवरी तक मैच

के दौरान भी प्रशंसक टिकट ले सकते हैं। टिकटों की खरीद के एक काउंटर चालू

होगा।

टिकटों की कीमत

ए विंग लोअर : 400 रुपये प्रतिदिन

ए विंग लोअर टियर : 400 रुपये प्रतिदिन

बी विंग : 500 रुपये प्रतिदिन

सी विंग लोअर टियर : 400 रुपये प्रतिदिन

डी विंग लोअर टियर : 400 रुपये प्रतिदिन

अमिताभ चौधरी पवेलियन : 700 रुपये प्रतिदिन

प्रेसिडेंट एंक्लोजर : 2000 रुपये प्रतिदिन

हॉस्पिटैलिटी ब्लॉक : 1500 रुपये प्रतिदिन

कॉरपोरेट लाउंज : 1200 रुपये प्रतिदिन

एमएस धोनी पवेलियन लक्जरी : 2500 रुपये प्रतिदिन हॉस्पिटैलिटी के साथ

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें