मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

चौथे टेस्ट मैच के लिए रांची पहुंचीं भारत और इंग्लैंड की टीम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चौथे टेस्ट मैच के लिए रांची पहुंचीं भारत और इंग्लैंड की टीम

रांची: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमें मंगलवार शाम रांची पहुंच गईं। रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड की टीमें 23 फरवरी से चौथे टेस्ट के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी। रांची में दोनों टीमों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के उतरते ही प्रशंसकों ने दोनों टीमों का स्वागत किया और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। कई खिलाड़ियों ने भी हाथ हिलाकर फैंस को धन्यवाद दिया। क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने खिलाड़ियों के निकलने के लिए विशेष गेट का इंतजाम किया था। इस गेट के दोनों तरफ लोहे की बैरिकेडिंग लगाई गई थी। खिलाड़ी दो अलग-अलग बसों में एयरपोर्ट से रेडिशन ब्लू होटल चले गए। दोनों टीमें 21 और 22 फरवरी को अलग-अलग सेशन में जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। भारत ने तीन मुकाबलों में अब तक दो में जीत हासिल की है और सीरीज में 2-1 से आगे है। इससे पहले राजकोट टेस्ट में भारत ने 434 रनों के विशाल और रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की थी। यह रनों के मामले में भारत का किसी भी टीम पर सबसे बड़ी जीत है। टेस्ट मैच 23 से 27 फरवरी तक होगा। रांची में सभी खिलाड़ी सात दिनों तक रुकेंगे। मैच को लेकर जिला प्रशासन और स्टेडियम प्रबंधन ने सारे इंतजाम कर लिए हैं। स्टेडियम में दर्शकों के लिए भी कई नए इंतजाम किए गए हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग स्टेडियम आकर टेस्ट क्रिकेट का आनंद उठा सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें