मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

भारत-साइप्रस रणनीतिक साझेदारी मजबूत, पांच साल में निवेश दोगुना करने का लक्ष्य: पीएम मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारत-साइप्रस रणनीतिक साझेदारी मजबूत, पांच साल में निवेश दोगुना करने का लक्ष्य: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स ने शुक्रवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति और उनके डेलिगेशन का स्‍वागत क‍िया।

कार्यक्रम को संबोध‍ित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा क‍ि राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है।

पीएम ने बताया क‍ि राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स ने पिछले वर्ष साइप्रस में मेरा अत्यंत गर्मजोशी से स्वागत किया था। भारत के प्रति सम्मान दिखाते हुए आपने मुझे साइप्रस के 'सर्वोच्च सम्मान' से सम्मानित किया।

पूरी यात्रा के दौरान आपकी आत्मीयता, आपका स्‍नेह और भारत के प्रत‍ि आपका व‍िशेष जुड़ाव हमने बहुत गहराई से महसूस क‍िया। आज आपकी भारत यात्रा हमारी साझा यात्रा का एक महत्‍वपूर्ण पड़ाव है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा क‍ि भारत और साइप्रस की म‍ित्रता बहुत मजबूत है। लोकतंत्र और रूल ऑफ लॉ जैसे मूल्‍यों में साझा व‍िश्‍वास हमारी साझेदारी के आधार है। हम सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्‍मान करते हैं। भारत इन सिद्धांतों के प्रत‍ि पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी रहेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा क‍ि पिछले एक दशक में साइप्रस से भारत में निवेश लगभग दोगुना हुआ है। दोनों देशों के बीच ट्रस्ट बढ़ा है, भारत-यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से तमाम नई संभावनाएं बनी हैं।

इसका लाभ उठाते हुए हम अगले पांच वर्षों में इस न‍िवेश को फिर से दोगुना करने का लक्ष्य रख रहे हैं, और इस संकल्प को साकार करने के लिए, आज हम अपने विश्वसनीय संबंधों को एक 'स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप' के रूप में एलिवेट कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा क‍ि आज हमने वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।

यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे। हम इस बात पर भी एकमत हैं कि बढ़ती वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए वैश्विक संस्थाओं में सुधार की तत्काल आवश्यकता है। भारत और साइप्रस का नाता समय की कसौटी पर बार-बार खरा उतरा है। आज भारत-साइप्रस 'स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप' के गठन से हम अपने संबंधों को नया एम्बिशन और नई स्पीड देने जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें