मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:52 · नई दिल्ली संस्करण

भारत की पहली पारी 376 रन पर सिमटी, जडेजा शतक से चूके, अश्विन ने खेली बेहतरीन शतकीय पारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

चेन्नई। हरफनमौला रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए। अश्विन बेहतरीन शतकीय पारी खेलते हुए 113 और जडेजा ने 86 रन बनाए। नाबाद हैं।बांग्लादेश ने चुनी गेंदबाजी, भारत की खराब शुरुआतइससे पहले बांग्लादेश ने हरी होने और तेज गेंदबाजों की मददगागर पिच पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश को इसका फायदा भी मिला, जब हसन महमूद ने कप्तान रोहित शर्मा (06), शुभमन गिल (00) और विराट कोहली (06) को केवल 34 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज कर मेजबान टीम को मुश्किल में डाल दिया।इसके बाद केएल से पहले 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पंत ने जयसवाल के साथ भारतीय पारी को संभाला, हालांकि लंच से ठीक पहले शादमान ने उनका कैच छोड़ा, नहीं तो भारत की मुश्किलें और बढ़ सकती थीं। दूसरी ओर जयसवाल सतर्क रहे और खराब गेंद को दूर रखा।पंत और जयसवाल ने संभलकर खेलते हुए चौथे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी कर भारत की स्थिति संभालने की कोशिश की। हालांकि 96 के कुल स्कोर पर पंत हसन महमूद का चौथा शिकार बने। एक तरफ से संभलकर खेल रहे यशस्वी जयसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद जयसवाल 144 के कुल स्कोर पर नाहिद राना का शिकार बने। जयसवाल ने 56 रन बनाए। इसी स्कोर पर केएल राहुल भी 16 रन बनाकर हसन मिराज की गेंद पर आउट हुए।यहां से अश्विन और जडेजा ने 195 रनों की साझेदारी कर भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। भारत ने पहले दिन 6 विकेट पर 339 रन बनाए।दूसरे दिन सस्ते में निपटी भारतीय पारीभारत ने मैच के दूसरे दिन आज कल के स्कोर 339 पर 6 विकेट से आगे खेलना शुरू किया, स्कोर में अभी 4 रन ही जुड़े थे कि कल के अविजित बल्लेबाज रवींद्र जडेजा (86)अपने कल के स्कोर में बिना कोई वृद्धि किए तस्कीन अहमद का शिकार बने। इसी के जडेजा और अश्विन के बीच सातवें विकेट के लिए हुए 199 रनों की बेहतरीन साझेदारी भी टूट गई। जडेजा ने 124 गेंदों पर 10 चौके और 2 छक्के की बदौलत 86 रन बनाए।इसके बाद आकाशदीप ने अश्विन के साथ मिलकर पारी को 360 के पार ले गए। 368 के कुल स्कोर पर आकाशदीप तस्कीन अहमद का दूसरा शिकार बने। 374 पर तस्कीन ने अश्विन को आउट कर मैच में अपना तीसरा विकेट लिया। अश्विन ने 133 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्के की बदौलत 113 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। 376 के कुल स्कोर पर हसन महमूद ने जसप्रीत बुमराह (07) को आउट कर भारतीय पारी का अंत किया। महमूद का मैच में यह पांचवां विकेट था।बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने 5, तस्कीन अहमद ने 3, मेहदी हसन मिराज और नाहिद राना ने 1-1 विकेट लिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें