मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

भारत ए बनाम इंग्लैंड ए: निकी प्रसाद को टी20 टीम में मिली जगह, मिन्नू वनडे स्क्वॉड में हुईं शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारत ए बनाम इंग्लैंड ए: निकी प्रसाद को टी20 टीम में मिली जगह, मिन्नू वनडे स्क्वॉड में हुईं शामिल

नई दिल्ली। इंग्लैंड ए के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारत ए की महिला टीम में निकी प्रसाद और मिन्नू मणि को शामिल किया गया है। निकी को भारत की टी20 टीम में जगह दी गई है, तो मिन्नू को वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों को प्रेमा रावत के स्थान पर टीम में जगह मिली है।

प्रेमा रावत को महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय नेशनल टीम में शामिल किया गया है। प्रेमा को श्रेयंका पाटिल के स्थान पर मौका मिला है, जो टखने की चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। श्रेयंका को यह चोट नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान लगी थी। गेंदबाजी करते हुए श्रेयंका का टखना बुरी तरह से मुड़ गया था और उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान ले जाया गया था।

बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक बयान जारी करते हुए बताया, "महिला सिलेक्शन कमेटी ने इंग्लैंड ए के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए भारत ए स्क्वॉड में ये बदलाव किए हैं; निकी प्रसाद को भारत ए टी20 स्क्वॉड में शामिल किया गया है। मिन्नू मणि को भारत ए वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया है।"

निकी पहले भारत ए की सिर्फ वनडे टीम का हिस्सा थीं, लेकिन अब उन्हें टी20 टीम में भी जोड़ दिया गया है।

वहीं, टी20 टीम के लिए चुनी गईं मिन्नू को अब एकदिवसीय सीरीज के लिए भी भारत की ए टीम में शामिल किया गया है। प्रेमा रावत को इंग्लैंड ए के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 दोनों सीरीज के लिए भारत ए टीम में चुना गया था।

इंग्लैंड ए के खिलाफ भारतीय टीम पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 20 जून से होगी। इसके बाद 1 जुलाई से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का आगाज होगा। अनुष्का शर्मा टी20 टीम की कप्तानी करती नजर आएंगी, तो वनडे टीम की कमान हरलीन देओल के हाथों में सौंपी गई है।

टी20 में उपकप्तान की जिम्मेदारी वृंदा दिनेश को सौंपी गई है, तो एकदिवसीय टीम में हरलीन की डिप्टी प्रतीका रावल होंगी।

इंग्लैंड ए के खिलाफ भारत ए का टी20 स्क्वॉड: अनुष्का शर्मा (कप्तान), वृंदा दिनेश (उपकप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री, वैष्णवी शर्मा, पूर्वाजा वेरलेकर, जिंतीमनी कलिता, साइमा ठाकोर, सिमरन बहादुर, श्वेता सेहरावत, दीया यादव, मिन्नू मणि, शबनम शकील, तनुजा कंवर और निकी प्रसाद।

इंग्लैंड ए के खिलाफ भारत ए का वनडे स्क्वॉड: हरलीन देओल (कप्तान), प्रतीका रावल (उपकप्तान), प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, जी कमलिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), तेजल हसबनीस, निकी प्रसाद, तनुजा कंवर, वैष्णवी शर्मा, शबनम शकील, सायली सतघरे, जिंतीमनी कलिता, साइमा ठाकोर और मिन्नू मणि।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें