मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

इंडिया 'ए' पुरुष हॉकी टीम यूरोप दौरे के लिए नीदरलैंड रवाना, 8 जुलाई को आयरलैंड से पहला मुकाबला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बेंगलुरु। इंडिया 'ए' पुरुष हॉकी टीम शनिवार सुबह यूरोप दौरे के लिए नीदरलैंड के आइंडहोवन रवाना हो गई। यह दौरा 8 जुलाई से 20 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसमें टीम कुल 8 मुकाबले खेलेगी। कप्तान संजय और उप-कप्तान मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह के नेतृत्व में भारत की यह टीम आयरलैंड, फ्रांस, नीदरलैंड, इंग्लैंड और बेल्जियम जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलेगी।इस दौरे में इंडिया 'ए' की टीम आइंडहोवन (नीदरलैंड) में आयरलैंड, फ्रांस और नीदरलैंड के खिलाफ दो-दो मुकाबले खेलेगी। इसके अलावा टीम एक-एक मुकाबला एम्सटेलवीन (नीदरलैंड) में इंग्लैंड और एंटवर्प (बेल्जियम) में बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी।यह दौरा टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने और भविष्य के लिए खिलाड़ियों की तैयारियों को परखने का एक बड़ा मौका माना जा रहा है। कप्तान संजय ने कहा,"यह दौरा हमारे लिए अपनी ताकत और कमजोरियों को परखने का बेहतरीन मंच होगा। टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है, और हमें कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलेगी जो हमें समझने में मदद करेगी कि हम कहां खड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय अनुभव से हमारी मुख्य टीम भी भविष्य में और मजबूत होगी।"वहीं उप-कप्तान मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह ने कहा,"यह दौरा हमें यूरोपीय टीमों के खिलाफ खेलने की तीव्रता और अलग अंदाज को समझने में मदद करेगा। खासकर युवा खिलाड़ियों के लिए यह अनुभव बेहद उपयोगी होगा जो भारतीय स्तर पर ऐसी रफ्तार और चुनौती से कम ही रूबरू होते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि यह अनुभव हमें और आने वाली पीढ़ी को आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करेगा।"हॉकी इंडिया का उद्देश्य इस दौरे के माध्यम से भारतीय सीनियर टीम के लिए एक मजबूत टैलेंट पूल तैयार करना और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्रदान करना है।इंडिया 'ए' का पहला मुकाबला 8 जुलाई को रात 9:30 बजे (भारतीय समयानुसार) आयरलैंड के खिलाफ खेला जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें