मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

इंडी गठबंधन ने गारंटी को गुनाह बनाया :पीएम -भारत को आंख दिखाने वाले आज आटे के लिए तरस रहे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इंडी गठबंधन ने गारंटी को गुनाह बनाया :पीएम  -भारत को आंख दिखाने वाले आज आटे के लिए तरस रहे

इंडी गठबंधन ने गारंटी को गुनाह बनाया :पीएम

-भारत को आंख दिखाने वाले आज आटे के लिए तरस रहे

नवादा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार के नवादा में जनसभा की। 30 मिनट की स्पीच में प्रधानमंत्री ने इंडी गठबंधन, राम मंदिर, टुकड़े-टुकड़े गैंग, जंगलराज और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर बात की।प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन कहता है कि मोदी की गारंटी गैरकानूनी है, इसे बंद कराना चाहिए। उन्होंने गारंटी को गुनाह बना दिया है। उन्होंने कहा कि 370 और तीन तलाक खत्म करने की गारंटी दी थी। जो कहता हूं करता हूं।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को आंख दिखाने वाले आज आटे के लिए तरस रहे हैं। वे बोले, 'इंडी गठबंधन के बड़े नेता रैली नहीं कर रहे हैं। पता चला यहां के एक नेता हठ कर के बैठ गए हैं। उनका कहना है कि जब तक मुझे पीएम कैंडिडेट घोषित नहीं किया जाएगा, रैली नहीं करेंगे।'

उन्होंने कहा कि बिहार में वो भी समय था, जब बहू-बेटियों को निकलने से डर लगता था। नीतीश जी और सुशील मोदी के प्रयास से बिहार जंगलराज से मुक्त हुआ है।

-नीतीश ने कहा- 15 साल पति-पत्नी का राज

प्रधानमंत्री से पहले सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि याद कीजिए 2005 से पहले बिहार का क्या हाल था? पहले 15 साल पति-पत्नी ने केवल राज किया। बच्चों को बताइएगा। पहले क्या था, हमने कितना काम किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें