मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

IND vs WI 3rd ODI: 352 चेज के बाद ICC का डबल एक्शन, भारत और वेस्टइंडीज दोनों पर जुर्माना

वेस्टइंडीज से तीसरे वनडे में हार के बाद टीम इंडिया पर ICC ने तगड़ा एक्शन लिया। मुल्लांपुर में स्लो ओवर-रेट के लिए भारत पर 20% मैच फीस का जुर्माना लगा, क्योंकि टीम 4 ओवर पीछे थी। वेस्टइंडीज 2 ओवर शॉर्ट रहने पर 10% जुर्माने के साथ बचा। कप्तान शुभमन गिल और शाई होप ने गलती मानी, मैच 9 घंटे तक चला था।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
IND vs WI 3rd ODI: 352 चेज के बाद ICC का डबल एक्शन, भारत और वेस्टइंडीज दोनों पर जुर्माना

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में 352 रन चेज करते हुए मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है। ICC ने स्लो ओवर रेट के लिए भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों पर जुर्माना ठोक दिया है। मुल्लांपुर में खेला गया ये मैच 7 घंटे की जगह 9 घंटे तक चला, जिसके बाद तो कमेंटेटर दिनेश कार्तिक भी भड़क गए और बोले - इसी वजह से वनडे क्रिकेट मर रहा है। ICC ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि तीसरे वनडे में दोनों टीमें तय समय पर ओवर पूरे नहीं कर पाईं। मेजबान टीम इंडिया 4 ओवर पीछे रह गई थी, जबकि वेस्टइंडीज की टीम 2 ओवर पीछे रही। टाइम अलाउंस हटाने के बाद भी भारत की ओवर रेट बेहद खराब थी। 



वेस्टइंडीज ने 352 रन का टारगेट 48.2 ओवर में ही चेज कर लिया था, लेकिन भारत ने अपने 50 ओवर पूरे करने में ही इतना समय लगा दिया। ICC के नियम Article 2.22 के तहत हर एक ओवर शॉर्ट रहने पर खिलाड़ियों की मैच फीस का 5% जुर्माना लगता है। इसी के तहत: टीम इंडिया पर 20% मैच फीस का जुर्माना (4 ओवर शॉर्ट), वेस्टइंडीज पर 10% मैच फीस का जुर्माना (2 ओवर शॉर्ट)। मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने ये सजा सुनाई। आरोप ऑन-फील्ड अंपायर जयरामन मदनगोपाल और सैम नोगाज्स्की, थर्ड अंपायर शारफुद्दौला और फोर्थ अंपायर विरेंदर शर्मा ने लगाया था। कप्तान शुभमन गिल और शाई होप ने अपनी गलती मान ली, इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। 



इस मैच में ICC के नए इन-गेम पेनल्टी नियम भी लागू हुए। स्लो ओवर रेट की वजह से वेस्टइंडीज को आखिरी 3 ओवर में एक फील्डर को सर्कल के अंदर लाना पड़ा, जबकि भारत को दूसरी पारी के आखिरी 4 ओवर में बाउंड्री पर एक फील्डर कम रखना पड़ा था। पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने Cricbuzz पर कहा, "9 घंटे तक वनडे मैच? इसका कोई मतलब नहीं बनता। आदर्श रूप से 7 घंटे में खत्म होना चाहिए, ज्यादा से ज्यादा 8 घंटे। हम हर चीज को छोटा करने की कोशिश कर रहे हैं और वनडे 9 घंटे चल रहा है, फिर हम पूछते हैं कि वनडे क्यों फेल हो रहा है। यही कारण है।" उन्होंने कहा कि भले ही गर्मी थी, लेकिन ओवर पूरे करने में जानबूझकर देरी की गई, जो ODI फॉर्मेट की सेहत के लिए ठीक नहीं है। 



टीम इंडिया का स्लो ओवर रेट का रिकॉर्ड खराब रहा है। पिछले साल दिसंबर 2025 में रायपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी 10% जुर्माना लगा था। वहीं वेस्टइंडीज को भी पिछले 3 महीने में दूसरी बार ऐसी सजा मिली है, इससे पहले जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में 5% जुर्माना लगा था। अब दोनों टीमें 6 अक्टूबर से लखनऊ में शुरू हो रही 5 मैचों की T20I सीरीज में आमने-सामने होंगी, जहां ICC की नजरें ओवर रेट पर और भी पैनी रहेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें