मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

तंबाकू कारोबारी के कानपुर, दिल्ली समेत कई ठिकानों पर आयकर छापे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तंबाकू कारोबारी के कानपुर, दिल्ली समेत कई ठिकानों पर आयकर छापे

कानपुर। आयकर विभाग लंबे समय बाद फिर एक्शन मोड में दिखा। तंबाकू कारोबार से जुड़ी फर्म वंशीधर श्रीराम प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों को छापे मारे गए। कानपुर, दिल्ली और अहमदाबाद स्थित फैक्टरी में एक साथ कार्रवाई की गई। आयकर की बड़ी चोरी और लेनदेन में गड़बड़ी समेत कई खामियों की शिकायत मिलने पर शुरू हुई छापेमारी देर रात तक जारी रही। जानकारी के अनुसार, करीब 80 साल से तंबाकू के व्यापार से जुड़ी फर्म के मालिक केके मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा का नयागंज में पुराना कार्यालय व गद्दी है। आयकर विभाग के अफसर 6 गाड़ियों से पहुंचे और परिसर को अपने कब्जे में ले लिया। यहां मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल भी ले लिए गए। कागजी दस्तावेजों के साथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने परिसर की घेराबंदी कर डाली। रीयल इस्टेट, बेनामी संपत्तियों के अलावा नकदी की भी तलाश की जा रही है।

बेनाझाबर स्थित बंगले में भी छापा आयकर अधिकारियों ने बेनाझाबर स्थित बृजेंद्र स्वरूप पार्क के सामने स्थित कारोबारी के बंगले पर भी छापा मारा। हालांकि बताया गया कि यह बंगला अधिकांश समय बंद रहता है। कारोबारी अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। इस बंगले में कर्मचारियों की आवाजाही रहती है।

दिल्ली के वसंत विहार भी पहुंची टीम आयकर अधिकारियों की एक टीम कारोबारी केके मिश्रा के दिल्ली स्थित आवास पर भी पहुंची। वसंत विहार में बना यह बंगला दोपहर बाद से ही अफसरों की निगरानी में आ गया। बताया गया कि परिवार के सदस्यों को भी घर से निकलने पर रोक लगाकर पूछताछ की गई।

अहमदाबाद से जुड़े हैं छापे के तार सूत्रों के अनुसार, तंबाकू कारोबारी के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे के तार अहमदाबाद से जुड़ रहे हैं। अहमदाबाद स्थित फैक्टरी में कई बड़ी गड़बड़ियों की सूचना है। इसी के आधार पर आयकर विभाग के रडार पर तंबाकू कारोबारी आए। बताया गया कि विभाग को फैक्टरी से कई तरह की खामियों के साक्ष्य मिले, इसके बाद कार्रवाई दिल्ली से कानपुर तक की गई।

80 साल पुराना कारोबार सूत्रों के अनुसार, तंबाकू कारोबारी का व्यापार आज का नहीं बल्कि 80 साल पुराना है। फिलहाल चौथी पीढ़ी कारोबार को संभाल रही है। कारोबारी केके मिश्र के दादा वंशीधर मिश्र ने कारोबार शुरू किया था। साइकिल से वह तंबाकू की सप्लाई दुकानों में करते थे। इनके बाद पिता श्रीराम मिश्र ने धीरे-धीरे कारोबार को उछाल दी। शहर से निकलकर यह प्रदेश फिर देशभर में छा गया। देश की नामी पान मसाला कंपनियों को तंबाकू की आपूर्ति करने की सूचना है। मौजूदा समय में केके मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा व उनके बेटे शिवम मिश्र कारोबार को संभाल रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें