मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

पारिवारिक तनाव में त्रिपुरा के जवान ने AK-47 से मारी खुद को गोलियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पारिवारिक तनाव में त्रिपुरा के जवान ने AK-47 से मारी खुद को गोलियां

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में साउथ ईस्ट कोल लिमिटेड के मेगा कोयला खदान कुसमुंडा परियोजना में सुरक्षा हेतु तैनात त्रिपुरा राइफल्स के युवा राइफ़ल मैन आज़ाद सिंह ने अपने सर्विस गन (एके 47) से आत्महत्या कर ली।इस सनसनीखेज घटना को लेकर साउथ ईस्ट कोल लिमिटेड के डॉ सनीश चन्द्र , जनसंपर्क अधिकारी ने प्राथमिक जानकारी मृतक जवान के साथियों के हवाले से बताया है कि पारिवारिक विवाद से वह तनाव में था। आज़ाद सिंह राइफ़लमैन ( डेल्टा कंपनी) की जनरल ड्यूटी, प्रथम बटालियन टीएसआर रात्रि पाली में कुसमुंडा ओसी खदान में थी। उनकी ड्यूटी 29 कोयला स्टॉक पर थी। ड्यूटी के दौरान 18 अक्टूबर 2024 को रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी सर्विस राइफल (एके 47) से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह राजस्थान के रहने वाले थे। उनके साथियों ने जानकारी दी है कि पत्नी से कुछ विवाद था, जो इस समय राजस्थान में हैं। उसे ⁠नियमित छुट्टी दी गई थी। चालू वर्ष में तीन बार छुट्टी का लाभ उठाया है। अंतिम छुट्टी अगस्त 2024 में ली गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें