मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

जांजगीर-चांपा : नाबालिग बाल‍िका से शादी का झांसा देकर अनाचार, आरोप‍ित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जांजगीर-चांपा : नाबालिग बाल‍िका से शादी का झांसा देकर अनाचार, आरोप‍ित गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अनाचार और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोप‍ित को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।जानकारी के अनुसार आरोप‍ित धीरेन्द्र रात्रे (19 वर्ष), निवासी भलपहरी थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा, नाबालिग को बहला-फुसलाकर लेकर गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किया। बालिका ने साहस जुटाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद 9 दिसंबर को अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।आरोप‍ित नाबालिग को वीडियो वायरल करने की धमकी भी देता था, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से दबाव में थी। पुलिस ने आरोप‍ित के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं पीड़िता को भगाने में उपयोग की गई मोटरसाइकिल जब्त की है। पूछताछ में आरोप‍ित ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।आरोप‍ित के खिलाफ धारा 137(2), 64(2)M, 65(1), 87 BNS, तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 एवं आईटी एक्ट की धारा 67(क), 67(ख) के तहत कार्रवाई की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें