मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री जनसेवा सदन का उद्घाटन, सीएम बोलीं-दिल्ली की आत्मा की आवाज होगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री जनसेवा सदन का उद्घाटन, सीएम बोलीं-दिल्ली की आत्मा की आवाज होगा

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राज निवास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री जनसेवा सदन का उद्घाटन करते हुए हवन और पूजा-अर्चना की। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और दिल्ली सरकार के मंत्री, भाजपा सांसद और विधायक मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘मुख्यमंत्री जनसेवा सदन’ केवल एक भवन नहीं, यह दिल्ली की आत्मा की आवाज होगा। यह सदन दिल्ली के प्रत्येक नागरिक की चिंता, आशा, सुझाव और समाधान का केंद्र बनेगा। यह भवन जनभागीदारी, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की उस परंपरा का विस्तार है, जिसकी नींव जनता के विश्वास से बनी है। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों के स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद से हमने आज इस जनकल्याणकारी अध्याय की शुरुआत की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा ही मेरे जीवन का धर्म है और दिल्ली की जनता का कल्याण ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा सदन से उठी हर आवाज को उत्तर मिलेगा, हर शिकायत को समाधान और हर नागरिक को सम्मान प्राप्त होगा। इस नई जनसेवा यात्रा में हम सभी एक साथ कदम से कदम मिला कर चलें।उपराज्यपाल ने इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री की इस सोच को दिखाता है कि वे दिल्लीवालों की समस्याओं के प्रति कितनी गंभीर हैं। आने वाले समय में यहां की जनता की समस्याओं और उनकी तकलीफ का समाधान इसी सदन से होगा।दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री को इस लोककल्याणकारी पहल के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा सदन जनता की सेवा में एक प्रभावी माध्यम बनने की उन्होंने कामना की।दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि 'जनसेवा सदन' जनता के लिए अर्पित है। उन्होंने कहा कि जितने में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के 'शीशमहल' का एक पर्दा लगा था, उससे कम पैसों में पूरा 'जनसेवा सदन' बनकर तैयार हुआ है।कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 11 साल दरवाजे बंद रखे। भाजपा सरकार की नीयत में पारदर्शिता है, तो पहले दिन ही जनता के लिए दरवाजे खोल दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें