मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग-हटिया और शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में बढ़ाए कोच

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग-हटिया और शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में बढ़ाए कोच

रायपुर,। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा तथा अधिक से अधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।

रायपुर रेल मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस में 11 अगस्त 2026 को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस में 12 अगस्त 2026 को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) एक्सप्रेस में 08 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक एक अतिरिक्त एसी थ्री-टियर (एसी-3) कोच लगाया जाएगा। वहीं, गाड़ी संख्या 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)-शालीमार एक्सप्रेस में 10 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक एक अतिरिक्त एसी थ्री-टियर कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि अतिरिक्त कोच लगाए जाने से इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले अधिक यात्रियों को कन्फर्म आरक्षण मिल सकेगा और यात्रा सुविधा में भी सुधार होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें