मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

अंबिकापुर : सरगुजा में बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अंबिकापुर : सरगुजा में बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या की

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने जमीन विवाद के चलते अपने ही पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला ग्राम गुतुरमा का है। 80 वर्षीय रूपधर राम सतनामी ने हाल ही में अपनी जमीन का एक हिस्सा छोटी बहू के नाम रजिस्ट्री कर दिया था, जिससे नाराज बड़े बेटे ने आक्रोश में यह कदम उठाया।जानकारी के अनुसार, रूपधर राम अपने छोटे बेटे और बहू के साथ गुतुरमा गांव में रहते थे। उनका बड़ा बेटा नेतराम सतनामी बैकुंठपुर में नौकरी करता है और वहीं अपने परिवार के साथ रहता था। बताया गया कि छोटे बेटे का परिवार बुजुर्ग की देखभाल करता था, इसी कारण रूपधर राम ने जमीन का हिस्सा छोटी बहू के नाम कर दिया।10 नवंबर की शाम नेतराम अपने गांव पहुंचा और पिता से रजिस्ट्री को लेकर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि नेतराम ने गुस्से में आकर डंडे से पिता के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से रूपधर राम की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपित बेटे ने बाइक से वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ग्राम सुर के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायल नेतराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस देर शाम मौके पर पहुंची। रूपधर राम का शव घर के बाहर सड़क पर पड़ा मिला, जिसे कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आज मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और मामले की पूरी जांच की जा रही है। यह घटना एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि संपत्ति और जमीन विवाद पारिवारिक संबंधों में कैसी दरार डाल सकते हैं। एक बेटे के हाथों पिता की जान जाना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें