मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधान आरक्षक की पत्‍नी व बेटी की हत्‍या मामले में लाेगाें ने आरोप‍ित का जलाया घर, व्‍यापार‍ियों ने बंद क‍िया बाजार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रधान आरक्षक की पत्‍नी व बेटी की हत्‍या मामले में लाेगाें ने आरोप‍ित का जलाया घर, व्‍यापार‍ियों ने बंद क‍िया बाजार

सूरजपुर। प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या मामले में सोमवार को गुस्‍साई भीड़ ने आरोपि‍त कुलदीप के घर को आग के हवाले कर दिया है। वहीं इस घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया है। मौके पर पुलिस बल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी हुई है।उल्‍लेखनीय है क‍ि कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख सूरजपुर रिंग रोड के पास किराए के मकान में पत्नी मेहू फैज और बेटी आलिया शेख (16 वर्ष) के साथ रह रहे थे। बीती रविवार रात प्रधान आरक्षक ​​​​​पेट्रोलिंग से वापस लौटे तो देखा कि घर खून से सना था। घर से पत्नी और बेटी गायब थी। जिनकी लाश आज सोमवार सुबह सूरजपुर से करीब तीन किलोमीटर दूर पीढ़ा गांव में नहर के पास सड़क क‍िनारे अर्धनग्न अवस्था में मिली। इस हत्याकांड में जिलाबदर रह चुके बदमाश कुलदीप साहू पर हत्या की आशंका है, क्योंकि रविवार के दिन ही उसने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की और खौलता तेल उड़ेल दिया था। एक आरक्षक गंभीर रूप से झुलस गया है, ज‍िसका उपचार अस्‍पताल में जारी है।इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपित की गिरफ्तारी न होने से लोग नाराज हैं। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने आरोपित के घर और वाहनों में आग लगा दी। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम जगन्नाथ वर्मा पर भी भीड़ ने हमला कर दिया, लेकिन एक पुलिसकर्मी ने उन्हें बचा लिया। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। इस घटना पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रशासन अपनी कार्रवाई कर रही है जो भी दोषी पाया जाएगा उन पर कार्रवाई होगी। किसी को भी कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें