मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा : तालाब में मिला बुजुर्ग का शव, डूबने से मौत की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोरबा : तालाब में मिला बुजुर्ग का शव, डूबने से मौत की आशंका

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सूपातराई में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव गांव के तालाब में तैरता हुआ मिला। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय बुद्धू राम मैत्री रोज की तरह सुबह घर से दातून करने और टहलने के लिए निकले थे। परिजनों ने बताया कि वह प्रतिदिन सुबह की दिनचर्या पूरी कर थोड़ी ही देर में वापस लौट आते थे, लेकिन बुधवार को काफी समय बीत जाने के बाद भी घर नहीं पहुंचे। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने आसपास के क्षेत्र में खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान गांव के तालाब में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर उसकी पहचान बुद्धू राम मैत्री के रूप में हुई। यह दृश्य देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।ग्रामीणाें ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।उरगा पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें